फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से शहर आया था सीए की तैयारी करने...कमरे में फंदे से झूलता मिला शव

Sat, 19 Jul 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

आर्यन, रुद्रपुर स्थित उदय अकादमी स्कूल के प्रबंधक दयानंद सिंह का पुत्र था। वह गोरखपुर में रहकर सीए की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बृहस्पतिवार शाम उसके मोबाइल पर कई बार कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने गोरखपुर निवासी उसके एक मित्र को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे छात्र आर्यन ने गोरखपुर स्थित किराए के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बृहस्पतिवार देर रात तारामंडल क्षेत्र के भगत चौराहा स्थित मकान में सामने आई। युवक की पहचान देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के लालपुर परसिया गांव निवासी 21 वर्षीय आर्यन सिंह उर्फ रिशु सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आर्यन, रुद्रपुर स्थित उदय अकादमी स्कूल के प्रबंधक दयानंद सिंह का पुत्र था। वह गोरखपुर में रहकर सीए की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बृहस्पतिवार शाम उसके मोबाइल पर कई बार कॉल करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने गोरखपुर निवासी उसके एक मित्र को फोन पर सूचना दी।

जब मित्र पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो आर्यन का शव पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा। परिवार वालों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच में जुट गई है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


आर्यन दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पिता सदमे में बेसुध हैं और मां चंद्रलता देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। घटना के संदर्भ में परिवार वाले कोई जानकारी दे सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें