फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर मां को पीटा, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोहदा प्रतिदिन छात्रा को कोचिंग जाते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। छात्रा के बताने पर उसकी मां ने शिकायत शोहदे के घर की तो उसने पिता व भाई के साथ मिलकर मारपीट की। तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी यश चौधरी, उसके पिता राजेश चौधरी और भाई आकाश के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि 16 अगस्त को उनकी बेटी कोचिंग से लौट रही थी। तभी आरोपी यश चौधरी ने रास्ते में उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। किसी तरह हाथ छुड़ाकर छात्रा घर पहुंची और पूरी घटना बताई। 17 अगस्त को जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची, तो वहां यश के पिता और भाई ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें