फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झमाझम बारिश से गलियां लबालब...घरों में कैद हुए शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद शनिवार को गोरखपुर की गलियां लबालब हो गईं। लोगों ने सुबह उठकर देखा तो घर के सामने पानी भरा हुआ था। कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर में बारिश थमने के बाद गलियों से पानी निकल सका, इस दौरान लोगों में मजबूरन घरों में ही कैद रहना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर देवरिया बाईपास फोरलेन के दोनों तरफ कॉलोनियों की सड़कों पर शनिवार को जलभराव दिखा। यहां से गुजरने वाले बड़े नाले ओवरफ्लो हो चुके थे। जीडीए कार्यालय की सर्विस लेन और कॉलोनियों की सड़कों पर बारिश का पानी भरा था। वहीं, विवेकपुरम कॉलोनी के मकान और दुकानों में पानी घुसने से परेशान लोग निकालने की जुगत में जुटे थे। बुद्धनगर कॉलोनी में घरों में घुसा पानी शाम चार बजे तक नहीं निकल सका था। बुद्ध विहार ए, बी, सी, गौतम विहार विस्तार, गौतम विहार में बारिश का पानी भरा रहा। इसके अलावा कजाकपुर, गायघाट, गायघाट बुजुर्ग, खोराबार, रानीडीहा, दिव्यनगर, नंदानगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज समेत आसपास की कॉलोनी में भी जलभराव रहा। वसुंधरा फेज वन, दो और तीन पर भी शनिवार की सुबह बारिश का पानी भरा रहा।
बिलंदपुर में रूम लेकर रहने वाली दीपिका को शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्लास के लिए जाना था। घर के बाहर रास्ते में पानी भरा था। 10 बजे के बाद भी पानी नहीं निकल सका। इसकी वजह से वह पढ़ाई करने नहीं जा सकी। गोपलापुर के विशाल को रोज सुबह 11 बजे तक ऑफिस पहुंचना होता है। उनकी गली में करीब दो फुट तक पानी भर गया था इसकी वजह से वह अपनी बाइक नहीं निकाल पाए और उनको मजबूरन छुट्टी लेनी पड़ी।
विज्ञापन

-
शाम तक घरों में कैद रहे लोग
शनिवार को धर्मशाला पुल के नीचे से लेकर तरंग पुल से आगे तक जलभराव था। धर्मशाला के आवासीय मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव के कारण लोग शाम तक घरों में कैद रहे। गोरखनाथ मंदिर पुल से नीचे उतरते भी कुछ हिस्से में सुबह जलभराव था लेकिन कुछ देर बार खत्म हो गया। वहीं गोरखनाथ मंदिर के पीछे एरिया में नाला निर्माण के बाद पहली बार नालियां उफना गईं। मानसरोवर मंदिर, रामलीला मैदान, रसूलपुर चौक, लग्न पैलेस रोड पर जलभराव हो गया। आजाद नगर मोहल्ला में सड़क और नाली ऊंची होने का कारण जलभराव की स्थिति बनी रही।
-
जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भरा पानी
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में भी पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
-
बिछिया में चली नांव
झमाझम बारिश के बाद बिछिया के कुछ इलाकों में पानी भर गया। ताड़ीखाना, तुलसीपुरम, काशीपुरम, अयोध्या नगर में जलभराव की समस्या रही। जंगल तुलसीराम में कुछ लोग नाव से घर की ओर जाते दिखे। उनका कहना था कि घर के पास पानी भर गया है, रास्ता भी डूबा है।
-
सड़क पर उतरे मेयर और नगर आयुक्त
शनिवार को झमाझम बारिश के बीच मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंपिंग सेट और संपवेल लगातार चलाने के निर्देश दिए। नगर निगम की ओर से 65 स्थलों पर अस्थाई पंपसेट एवं 11 स्थायी पंपसेट लगाकर जलनिकासी कराई जा रही थी। गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए नाला पाट दिया गया था, जिसे तत्काल खोदवा कर आसपास के क्षेत्रों से जल निकासी कराई गई। पीडब्ल्यूडी ने खजांची चौराहे पर पंप चलाने में देरी की, इस वजह से स्पोर्ट्स कॉलेज के पास जलभराव हो गया था, जिसे पंप चलवा कर निकलवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें