फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नुक्कड़ नाटक कर इस्रायल के विरोध में पोस्टर लहराया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। घासीकटरा चौराहे पर इस्रायल के विरोध में शनिवार की रात दिशा फाउंडेशन ने प्रदर्शन करने के साथ ही पोस्टर लहराया। पुलिस को सूचना मिली तो प्रदर्शन व नुक्कड़ नाटक करने वाले मौके से निकल गए। दरोगा की तहरीर पर तिवारीपुर थाना पुलिस ने दिशा फाउंडेशन की जिला प्रभारी समेत आठ के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तिवारीपुर के घासीकटरा पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा हिमांशु शेखर ने तहरीर में लिखा है कि रविवार की शाम वह क्षेत्र में भ्रमणशील थे, इसी दौरान सूचना मिली कि दिशा फाउंडेशन की जिला प्रभारी अंजलि अपने सहयोगी रुबी, दीपक, धर्मराज, सौम्या, सुमन, अदिति व धर्मराज के साथ इस्रायल के विरोध व फिलीस्तीन के समर्थन में नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। इसके लिए किसी सक्षम अधिकारी से उन्होंने अनुमति नहीं ली है। नाटक के दौरान ही वह इस्रायल के विरोध में पोस्टर लहरा रहे हैं। इन लोगों का कृत्य निषेद्याज्ञा का उल्लंघन होने के साथ ही जन भावना को भड़काने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें