फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच पॉवर ऑफ अटार्नी में हुई 200 करोड़ से ज्यादा की स्टांप कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ताल जहदा के पास करीब 21 हेक्टेयर जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्टांप कर व निबंधन शुल्क की चोरी हुई है। यह चोरी पांच अलग-अलग डीड में हुई है। नियमानुसार बैनामे के हिसाब से स्टांप और निबंधन शुल्क लगना चाहिए था, लेकिन मात्र 100 रुपये के स्टांप पर पॉवर ऑफ अटार्नी का आदेश कर दिया गया। शिकायत पर जांच के बाद एआईजी स्टांप ने केस दर्ज करा दिया है, जिसकी सुनवाई एडीएम एफआर कोर्ट में चल रही है। वहीं शासन के निर्देश पर जांच भी कराई गई है, जिसमें विभागीय लोग भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन


निबंधन कार्यालय, प्रथम में पांच दिसंबर 2023 को ताल जहदा में पांच डीड ओमैक्स लिमिटेड और होम व्हाकर प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ है। प्रत्येक डीड में चार-चार अराजी की जमीनों की पॉवर ऑफ अटार्नी होम व्हाकर प्राइवेट लिमिटेड के विशाल सिंह ने ओमैक्स लिमिटेड के सुनील कुमार सिंह को दिया। इस डीड में भूमि के विक्रय का अखंडनीय अधिकार दिया गया। इसकी जांच कर उप निबंधक प्रथम सुबोध कुमार राय ने रिपोर्ट सहायक महानिरीक्षक निबंधन को 27 फरवरी को भेज दी और 200 करोड़ से ज्यादा का स्टांप व निबंधन शुल्क की कमी बताया।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई 2023 से तीन जनवरी 2024 तक पंजीकृत सभी पॉवर ऑफ अटार्नी की गहनता से जांच के दौरान यह मामला पकड़ा गया। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि समयाभाव के कारण डीड के प्रस्तुतीकरण के समय गंभीरता पूर्वक परीक्षण नहीं किए जाने के कारण कम स्टांप होते हुए भी इसे पंजीकृत कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एआईजी स्टांप प्रदीप राणा ने पांचों डीड में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी बीच किसी ने राजभवन में शिकायत कर दी। राजभवन के निर्देश पर शासन ने जांच का आदेश दे दिया। जांच में अब विभागीय अधिकारियों की भी गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

कोट
पॉवर ऑफ अटार्नी की जांच के दौरान पाया गया कि ओमैक्स लिमिटेड और होम व्हाकर प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुई डीड में स्टांप कर की कमी मिली। सभी मामलों में भारतीय स्टांप अधिनियम की धारा-5 के तहत केस दर्ज करा दिया गया। शासन के निर्देश पर जांच कराकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

संजय दुबे, एआईजी स्टांप


ताल जहदा में कहां-कितनी जमीन में हुई है चोरी
अराजी नंबर क्षेत्रफल स्टांप कर चोरी (लाख में)
337, 340, 356, 349 4.3490 42,07,100
336, 329, 331, 326 4.5071 43,60, 050
338, 339, 366, 331 3.4520 33,39, 300
340, 337, 340, 352 3.9090 64, 50, 000
278, 279, 330, 278 4.8080 46, 51, 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें