फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सूनी न रह जाए भाइयों की कलाई: गोरखपुर डाकघर में स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री सब ठप...राखी भेजने को बहनें परेशान

Tue, 05 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

डाकघरों में सोमवार चार अगस्त से देशभर में एडवांस साफ्टेवयर 2.0 पर काम होना था। इसके लिए कई दिनों से साफ्टवेयर अपडेशन का काम चल रहा था। इसके लिए शनिवार को काम भी ठप रखा गया था। हालांकि शनिवार को विभाग के बंद रहने से लोगों को दिक्कतें नहीं हुईं। विभाग का दावा था कि सब कुछ दुरुस्त हो चुका है। सोमवार से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत तमाम काम सुचारू रूप से होंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग के बाहर लगी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग में सोमवार को एडवांस साफ्टवेयर 2.0 पहले ही दिन धड़ाम हो गया। आधी अधूरी तैयारी के चलते सुबह से ही चरमराई व्यवस्था शाम तक भी ठीक नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा। खासकर महिलाओं ने ज्यादा परेशानी झेली। वे भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघरों का चक्कर लगाती रहीं। डाक विभाग को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डाकघरों में सोमवार चार अगस्त से देशभर में एडवांस साफ्टेवयर 2.0 पर काम होना था। इसके लिए कई दिनों से साफ्टवेयर अपडेशन का काम चल रहा था। इसके लिए शनिवार को काम भी ठप रखा गया था। हालांकि शनिवार को विभाग के बंद रहने से लोगों को दिक्कतें नहीं हुईं। विभाग का दावा था कि सब कुछ दुरुस्त हो चुका है। सोमवार से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत तमाम काम सुचारू रूप से होंगे।

सोमवार को डाकघर खुले तो साफ्टवेयर काम नहीं कर रहा था। पहले बताया गया कि सर्वर की दिक्कत है, थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। इसी बीच लोगों की भीड़ बढ़ती गई। काफी देर बीतने के बाद लोगों ने जानकारी ली तो पता चला साफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। घंटे दर घंटे बीतते गए लेकिन साफ्टवेयर नहीं चला। इसके बाद लोग दूसरे डाकघरों पर गए लेकिन वहां भी यही दिक्कत बताई गई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को झेलनी पड़ी। ज्यादातर महिलाएं राखी भेजने के लिए डाकघरों में आई थीं। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। बताया जा रहा है कि अभी दो से तीन दिन तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मुख्य डाकघर में आईं श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि एक पत्र स्पीड पोस्ट करने आई थी लेकिन मायूस लौटना पड़ा। वहीं अजीत सिंह खाते में रकम नहीं जमा कर सके।

आरएमएस ने सेवा संभाली, लगी रही लंबी लाइन
आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) में साफ्टवेयर 2.0 का कुछ महीने पहले ट्रायल के समय ही अपडेट कर दिया गया था। इसके चलते यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री समेत अन्य काम हुए। हालांकि आरएमएस में शाम चार बजे से काम हुआ। भीड़ इतनी हो गई कि बाहर तक लंबी लाइन लग गई।

घंटों लोग लाइन में खड़े रहे तब जाकर उनका नंबर आया। यहां रुस्तमपुर की शुभ्रा श्रीवास्तव ने बताया कि राखी भेजने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पहले ही सभी व्यवस्था विभाग को दुरुस्त कर लेना चाहिए था।

कुरियर वालों ने खूब की कमाई
बताया जा रहा है कि डाक विभाग में काम न होने के चलते कुरियर वालों ने खूब कमाई की। शहर में अधिकांश कुरियर वालों की दुकानों पर भीड़ रही। लोग परेशानी से बचने के लिए कुरियर से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री की। कुरियर से लोगों ने पार्सल भी भेजा।

किसी नई चीज को शुरू होने में एक दो दिन का समय लगता है। तकनीकी टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है:गौरव श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर जनरल

नहीं भेज पाई भाई को राखी
तबीयत खराब होने के बाद भी पति के साथ भाई को राखी भेजने के लिए मुख्य डाकघर गई थी। पता चला कि आज काम नहीं होगा। इसके बाद दूसरे डाकघर गई वहां भी सेवा ठप थी। परेशान होकर घर चली गई। विभाग को सुविधा दुरुस्त रखनी चाहिए: रागिनी सिंह, रुस्तमपुर

काम से समय निकालकर भाई को राखी भेजने के लिए मुख्य डाकघर गई थी। वहां बताया गया कि आज स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। यही हाल अन्य डाकघरों की भी रहा। थक हार कर घर लौट आई: वंदना राय, टेलीफोन कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें