एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल छह फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक (13 एवं 27 फरवरी) को छोड़कर प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी। खलीलाबाद, बस्ती, दूसरे दिन गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद से छूटकर दिल्ली दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से छह फरवरी से प्रत्येक बृहस्पतिवार और दिल्ली से सात फरवरी से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल छह फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक (13 एवं 27 फरवरी) को छोड़कर प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी। खलीलाबाद, बस्ती, दूसरे दिन गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद से छूटकर दिल्ली दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल सात फरवरी, 2025 से अगले आदेश तक (14 एवं 28 फरवरी) को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, दूसरे दिन बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद से छूटकर गोरखपुर 06:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के चार, जेनरेटर सह लगेज यान का एक और एसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंंगे।