चौरीचौरा के फुलवरिया टोला निवासी बृजेश कुमार के पास कॉल करके खुद को पुलिस बताने वाले अंजान व्यक्ति ने कहा कि लड़की के साथ गलत हरकत करते हुए तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है, पैसे भेजो वरना जेल भेज देंगे। यह सुनकर बृजेश के होश उड़ गए।
उन्होंने आनन-फानन में कॉल करने वाले के नंबर चार हजार रुपये गूगल पे कर दिए। थोड़ी देर बाद बेटा घर लौटा तो सही बात पता चली। बृजेश ने कार्रवाई के लिए चौरीचौरा थाने में तहरीर दिया।
बृजेश ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को दोपहर के समय कॉल आई थी।
कॉल करने वाले की डीपी पर पुलिस का लोगो था। उसने बोला कि तुम्हारा बेटा लड़की से गलत हरकत में पकड़ा गया है। मोबाइल पर किसी के रोने की आवाज भी आ रही थी। डरकर जालसाजाें के नंबर पर पैसे भेज दिए। थोड़ी देर बाद बेटा घर आया तो बताया कि उसे कहीं कोई पुलिस ने नहीं पकड़ा था।