फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज गोरखपुर से चलेंगी छह महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से झूसी के लिए चार और प्रयागराज रामबाग व भटनी-झूसी के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 जनवरी को गोरखपुर से झूसी के लिए चार, प्रयागराज-रामबाग और भटनी-झूसी के लिए दो-दो कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेनों के संबंध में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं।


गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05177 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 15.00 बजे चलाई जाएगी।

- 05179 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 10.30 बजे चलाई जाएगी।

- 05178 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 14.15 बजे चलाई जाएगी।

- 05180 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 23.00 बजे चलाई जाएगी।
000


गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05185 गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 20.30 बजे चलाई जाएगी।

- 05186 प्रयागराज रामबाग-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 08.30 बजे चलाई जाएगी।
0000


भटनी-झूसी-भटनी के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05159 भटनी-झूसी मेला विशेष गाड़ी, भटनी से 21.00 बजे चलाई जाएगी।

- 05160 झूसी-भटनी मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 23.25 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें