फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट में छह घायल, 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी निवासी सतेंद्र साहनी ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह अपने मौसी के लड़के के घर झंगहा क्षेत्र के करौता जा रहे थे। अभी क्षेत्र के अयोध्याचक ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि वाहन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठोकर मार दिया और फरार हो गया। उनके भाई ने भागने वाले वाहन को पकड़ने का प्रयास किया। वहां पर मौजूद करीब 10 अज्ञात व्यक्ति उनके भाई व भाभी को मारने पीटने लगे। भाई ने फोन कर जान बचाने के लिए कहा। फोन आने के बाद अकेले जैसे ही पहुंचा वहां पर मौजूद लोगों ने उसे भी पकड़ लिया और मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे ओमकार, सनी, जयराम साहनी व हरिंदर सनी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। जाने के क्रम में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस 20 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें