फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चांदी की पालकी में विराजमान हुए श्रीजी, की गई आरती

Mon, 22 Apr 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जैन मंदिर आर्यनगर से निकाली गई शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु
आस्था व उल्लास पूर्वक मनाया गया महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पारसनाथ दिगंबर जैन सोसाइटी की ओर से जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में रविवार को दिगंबर जैन मंदिर आर्य नगर से शोभायात्रा निकाली गई। चांदी की पालकी में महावीर स्वामी (श्रीजी) की मूर्ति विराजमान रही। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में जैन ध्वज, घोड़े, बग्गी पर भगवान की झांकी देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
आर्य नगर चौक, बक्शीपुर, जुबली चौक, टाउनहॉल, गोलघर और विजय चौराहे से होकर शोभायात्रा निकली तो रास्ते में पहले से ही श्रद्धालु पूजन की थाली लेकर खड़े थे और उन्होंने भगवान की आरती की। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में स्वामी का 108 रजत कलशों से अभिषेक पूजन एवं पालना किया गया। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने भगवान की आरती उतारी।

रोहित जैन, पुखराज, गौरव जैन, अभिनंदन जैन, प्रखर जैन, राजीव जैन, पुनीत जैन, प्राची जैन, रिंकी जैन, सुचिता जैन आदि ने श्रीजी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें