फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डबल मर्डर थर्रा गया था शाहपुर, पांच साल बाद आरोपियों को उम्र कैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर के बशारतपुर में 15 अक्तूबर 2020 में हुई थी रेलकर्मी की पत्नी व नाती की हत्या
विज्ञापन

महिला की बेटी ने पिता, भाई, भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया था केस
गोरखपुर। शाहपुर में रेलकर्मी की पत्नी और नाती की हत्या से वर्ष 2020 में शाहपुर क्षेत्र थर्रा गया था। इस मामले में महिला की बेटी ने शाहपुर थाने में पिता, भाई, भाभी पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पांच साल बाद इस केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने शाहपुर थाना के रामजनकी नगर नया टोला बशारतपुर निवासी आरोपी विरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, रंजना सिंह व जंगल हकीम नंबर एक निवासी गोलू विश्वकर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शिकायतकर्ता सोनी सिंह बच्चे को लेकर अपने मायके बशारतपुर स्थित घर पर मां के साथ रह रही थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 15 अक्टूबर 2020 को वह प्रतिदिन की तरह साड़ी की दुकान पर काम करने गई थी। उसी समय सूचना मिली कि उनकी मां चंदा देवी व उनके लड़के नैतिक की हत्या हो गई है। सोनी ने भाई विशाल सिंह, पिता विरेंद्र सिंह, भाभी रंजना सिंह व गोलू विश्वकर्मा पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। घर में काफी दिन से पारिवारिक विवाद चल रहा था। चंदा देवी चाहती थी कि उनकी बेटी साथ रहे, लेकिन पति और बेटे को इसका विरोध कर रहे थे। सोनी सिंह के घर आने के बाद चंदा देवी से पति और बेटे ने बातचीत बंद कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें