फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली एम्स में नौकरी के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। दिल्ली एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने सात लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं मिलने पर सरैया की सुमित्रा देवी ने चौरी चौरा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुमित्रा देवी ने बताया कि दुधई निवासी अशोक कुमार ने दिल्ली एम्स में नर्सिंग आफिसर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि सात लाख रुपये में वह चार महीने में नौकरी दिला देगा। उसकी बातों में आकर दो लाख रुपये उसके खाते में और पांच लाख रुपये नकद दे दिया। तय समय बीत जाने पर आरोपित से पूछताछ करते हुए रुपये वापस मांगने पर वह धमकी देने लगा। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें