फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई, वीडियो वायरल- जांच शुरू

Mon, 16 Sep 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गुलरिहा इलाके के बंजरहा गांव में रविवार सुबह दुष्कर्म आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम से हाथापाई हो गई। आरोपी की मां पुलिस से उलझ गई और फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बिना आरोपी को पकड़े वापस आ गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को सादे ड्रेस में पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा इलाके के बंजरहा गांव में रविवार सुबह दुष्कर्म आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम से हाथापाई हो गई। आरोपी की मां पुलिस से उलझ गई और फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बिना आरोपी को पकड़े वापस आ गई।

विज्ञापन


उधर, सादी वर्दी में बिना महिला सिपाही के दबिश देने गई पुलिस आरोपों में घिर गई है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी है। एसएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शाहपुर इलाके में रहने वाली एक बच्चे की मां ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मारपीट का केस 25 जुलाई को दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विकास खरवार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय साथ में रहने पर जब वह गर्भवती हो गई तो विकास ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


विकास से यह बताने पर कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है, उसने अपने भाई अभिषेक खरवार के साथ मिलकर मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है। तभी से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शाहपुर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि रविवार को दरोगा की ड्यूटी जनता दर्शन में थी। उनको आरोपी के घर आने की सूचना मिली। सूचना पर पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दुर्गेश शुक्ला एक सिपाही के साथ सादी वर्दी में पहुंचे। घर पर पहुंचते ही उसकी मां सामने आ गई और दरोगा का हाथ पकड़ लिया। पीछे से घरवालों ने वीडियो बनाकर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए वायरल कर दिया।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के घर आने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची थी। इस दौरान विवाद करने की जानकारी हुई है। पुलिस पर भी आरोप लगे हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें