फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्क्रैप कारोबारियों ने की जालसाजी, सरिया कंपनी को लगाई 3 करोड़ की चपत - केस दर्ज

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड की ओर से इंटीग्रेटेड सरिया की फैक्टरी लगाई गई है। इसमें 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। कंपनी के एमडी अशोक कुमार जालान ने बताया कि फैक्टरी में सरिया बनाया जाता है। इसके लिए कच्चे माल के रूप में आयरन ओर के साथ कुछ स्क्रैप भी लिया जाता है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां (गोरखपुर)। गीडा क्षेत्र की सरिया फैक्टरी को स्क्रैप (कबाड़) सप्लाई करने वाले कारोबारियों ने तीन करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है। संचालक व उद्योगपति अशोक कुमार जालान ने सहजनवां थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस बीके ट्रेडर्स के प्रोपराइटर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उनके बेटे शिवम गुप्ता, एके ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अमित गुप्ता, देव ट्रेडर्स के प्रोपराइटर कैलाश गुप्ता व फैक्टरी में तौल करने वाले अनूप कुमार सिंह के विरुद्ध जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड की ओर से इंटीग्रेटेड सरिया की फैक्टरी लगाई गई है। इसमें 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। कंपनी के एमडी अशोक कुमार जालान ने बताया कि फैक्टरी में सरिया बनाया जाता है।
विज्ञापन


इसके लिए कच्चे माल के रूप में आयरन ओर के साथ कुछ स्क्रैप भी लिया जाता है। वर्ष 2023-24 से एक ही परिवार की तीन फर्मों की ओर से स्क्रैप की सप्लाई की जाती थी। एमडी अशोक कुमार जालान ने बताया कि फैक्टरी में लगे कांटे पर तौल की जिम्मेदारी तीन लोगों को थी।

इसमें अनूप कुमार सिंह भी शामिल है। 27 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे मिनी ट्रक संख्या UP70HT8505 से स्क्रैप आया था। विक्रेता के बिल के मुताबिक, मिनी ट्रक पर 6450 किलोग्राम स्क्रैप लदा था। मूल्य दो लाख 12 हजार 850 रुपये था। जब फैक्टरी में लगे कांटे पर वजन की बारी आई तो आरोप है कि अनूप कुमार सिंह ने गाड़ी कांटे पर चढ़ाकर बिना वजन कराए उतार ली। उन्होंने 6,450 किलो को सही बताया।

फैक्टरी प्रबंधन को अब तक शक हो चुका था, लेकिन सबूत की तलाश थी। इसी ट्रक का दोबारा वजन कराया गया तो स्क्रैप का वजन 2,240 किलोग्राम ही था। इसके बाद ट्रक को माल सहित रोक लिया गया।

वास्तविक वजन से तीन गुना रुपये का बिल बनाने का आरोप
आरोप है कि अनूप कुमार सिंह की मदद से स्क्रैप सप्लाई करने वाली फर्में वास्तविक वजन से दोगुना या तीन गुना बढ़ाकर बिल बनाती थीं। उसी में थोड़ा कम, अधिक करके अनूप बिना तौल के फैक्टरी के कांटे से भी तौल की पर्ची बना देता था।

फैक्टरी परिसर में लगे कांटे के कंट्रोल बाॅक्स में छेड़छाड़ की गई थी। उसका लॉक व पेपर सील तोड़ दिया गया था। कंट्रोल बाॅक्स में भी वजन में गड़बड़ी की जाती थी। प्रबंधन की पूछताछ में अनूप ने स्क्रैप कारोबारियों से मिले होने की बात कही थी। इस संबंध में सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें