गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जनसभा के लिए जाएंगे। गोरखपुर एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर करीब एक बजे विशेष विमान पहुंचेंगा। प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर दो एडिशनल सीएमओ की ड्यूटी रहेगी। एसीएलएस एंबुलेंस, एयरपोर्ट व जिला अस्पताल के सेफ हाउस में पांच-पांच डॉक्टरों की टीम ड्यूटी पर रहेगी है। मेडिकल कॉलेज और एम्स में भी सेफ हाउस बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में बने सेफ हाउस का शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने निरीक्षण किया। ब्यूरो