फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बक्शीपुर में दुकान बेचने के नाम पर 30 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बक्शीपुर में एक दुकान बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित रेतीचौक शाहमारूफ रोड निवासी इमरान अहमद ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने तिवारीपुर के हसीन अख्तर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़ित इमरान अहमद ने तहरीर में बताया कि तिवारीपुर के हसीन अख्तर ने अपनी बक्शीपुर स्थित हसीन काॅम्प्लेक्स के नाम से दुकान 30 लाख रुपये में बेचने के लिए कहा। बातों पर विश्वास कर उसे 30 लाख रुपये दे दिए। बाद में जब हसीन से दुकान के लिए बोला तो, उसने बताया कि वह किरायेदार है, मालिक कोई और है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें