गाेरखपुर। रेलवे बस स्टेशन के सामने सड़क पर बसों के खड़ा होने से लगने वाले जाम से फिलहाल राहगीरों को राहत मिल गई है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर की कार्रवाई के बाद 6 बसों को सीज कर दिया गया था। जिससे परिवहन विभाग भी हरकत में आ गया है। परिवहन विभाग ने जाम पर लगाम लगाने के लिए दो टीमें गठित की हैं प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं जो शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को सड़कों पर बसों का जाम नहीं लगने दिया। जिससे रेलवे बस स्टेशन की सड़क जाम से मुक्त रही। यात्रियाें को भी इससे सुविधा हुई।
दोपहर लगभग 01:30 बजे रेलवे बस स्टेशन की सड़क पर लोगों का आवागमन सुगम रहा। मुरादाबाद से गोरखपुर बस स्टेशन पहुंचे यात्री हरीश ने बताया कि वह गोरखपुर के ही रहने वाले हैं यहां का जाम उन्होंने हर समय देखा है। आज लग रहा है कि लोग जाम से परेशान नहीं हैं। हमको भी आज यहां जाम नहीं मिला जिससे बस से उतरते ही ऑटो आसानी से मिल गया। गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा करने बस स्टेशन पहुंचे केडी पाण्डेय ने बताया कि यहां जाम की स्थिति हमेशा रहती है। इस समय सड़कें खाली दिख रही हैं। ऐसी स्थिति बरकरार रहेे तो हम सभी को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
-
वर्जनबसें अब सड़क पर नहीं खड़ी हो रही हैं। जाम नहीं लग रहा है। दो टीमों का गठन कर दिया गया है जो कार्य भी कर रहीं हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
-क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग गोरखपुर, लव कुमार सिंह