फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे न्यायालय से छुड़ाया, छूटकर अधिवक्ता के ही कोट से 40 हजार उड़ाया- केस दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

11 सितंबर 2024 को शाम करीब पांच बजे तिवारीपुर इलाके का आलम आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर से चालान होकर रेलवे न्यायालय पेशी पर आया था। उसका मुचलका भरकर छुड़ाया। उसने बताया कि मां पैसे लेकर आ रही है। उसे रेलवे न्यायालय में ही बैठने के लिए कहा। बगल में मेरा कोट रखा था, जिसमें 40 हजार रुपये थे, वो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट इलाके में एक चोर को जिस अधिवक्ता ने मुचलका देकर छुड़ाया, उनके ही कोट से 40 हजार रुपये लेकर वह भाग गया। जंगल सिकरी निवासी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कैंट थाने में तहरीर देकर तिवारीपुर के जाफरा बाजार के आलम के खिलाफ केस दर्ज दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार दिवानी न्यायालय और रेलवे कोर्ट में विधि व्यवसाय करते हैं। अधिवक्ता ने तहरीर देकर बताया कि 11 सितंबर 2024 को शाम करीब पांच बजे तिवारीपुर इलाके का आलम आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर से चालान होकर रेलवे न्यायालय पेशी पर आया था।

उसका मुचलका भरकर छुड़ाया। उसने बताया कि मां पैसे लेकर आ रही है। उसे रेलवे न्यायालय में ही बैठने के लिए कहा। वहीं पर मेरा बैग और कोट रखा था। हाॅफ कोट में 40 हजार रुपये थे। इसे निकालकर वह भाग गया। काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें