गोरखपुर। कुवैत में 15 से 29 जनवरी के बीच आयोजित 22वीं सीनियर एशियाई हैंडबॉल (पुरुष) चैंपियशिप में भारतीय हैंडबॉल टीम (पुरुष) प्रतिभाग कर रही है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह का चयन हुआ है। एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में चयन पर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एवं सरंक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पीएम व उपाध्यक्ष/नरसा विजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह आदि ने बधाई दी है।