सहजनवां। ग्राम माट में भाजपा महासदस्यता अभियान चला रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री को एक मनबढ़ ने जातिसूचक गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। साथ ही सदस्यता फाॅर्म को फाड़कर फेंक दिया। सहजनवां थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम विड़ार निवासी संजय भारती, जो भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री हैं। रविवार को माट गांव में भाजपा का महासदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी गांव के आरोपी की मां को फाॅर्म भरने को कहा तो आरोपी राजू साहनी आ गया। उसने जातिसूचक गाली देते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह से वह उन्होंने अपना बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजू साहनी निवासी माट के खिलाफ एससी/एसटी, मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है।