फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम के हाथों आवंटन पत्र पाकर खिला लाभार्थियों का चेहरा

Fri, 20 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से रामगढ़ताल के सामने प्रस्तावित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के लिए बृहस्पतिवार की सुबह लाॅटरी निकाली जाएगी। ई-लाटरी के माध्यम से आवेदन किए 79 लोगों को फ्लैटों का आवंटन किया गया। इसमें सात आवंटियों को जेटी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आवंटन पत्र प्रदान किया। सीएम के हाथों फ्लैट का आवंटन पत्र पाकर उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

-
आवंटियों ने कहा, रामगढ़ताल किनारे आशियाना का सपना हुआ पूरा
कोट...
मुख्यमंत्री के हाथों पहला आवंटन पत्र पाकर काफी प्रसन्नता हुई। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रामगढ़ताल किनारे घर का सपना आज पूरा हो गया।
दिलीप सिंह, आवंटी

मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन पत्र प्राप्त करना सपना साकार होने जैसा है। रामगढ़ताल किनारे थ्री बीएचके का फ्लैट पाकर परिवार में खुशी का माहौल है।
प्रतिभा रानी, आवंटी

रामगढ़ताल किनारे आशियाना का सपना था। इसको लेकर जीडीए की योजना में आवेदन किया था। फ्लैट का आवंटन वह भी सीएम के हाथों मिलने से काफी खुशी है।

सुधीर कुमार त्रिपाठी, आवंटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें