फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्षित शेखर बने सीनियर ओपन शतरंज विजेता- 41 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग

Mon, 03 Feb 2025 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

चार मैचों में जीत दर्ज कर और एक मैच ड्रा खेल कर प्रतियोगिता में पहली पर खेल रहे सचिंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 4.5 अंक अर्जित कर उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि चार अंक बनाकर रेटेड खिलाड़ी रवि कुमार गौतम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 41 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
बैडमिंंटन प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शतरंज संघ की ओर से रविवार को एक दिवसीय सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एसएस एकेडमी में हुआ। रैपिड आधार पर खेले गए पांच चक्रों के मैच में अपराजित रहते हुए पांच अंक अर्जित कर लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के रक्षित शेखर द्विवेदी प्रतियोगिता के विजेता बने।

विज्ञापन


वहीं, चार मैचों में जीत दर्ज कर और एक मैच ड्रा खेल कर प्रतियोगिता में पहली पर खेल रहे सचिंद्र कुमार श्रीवास्तव ने 4.5 अंक अर्जित कर उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि चार अंक बनाकर रेटेड खिलाड़ी रवि कुमार गौतम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 41 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे।

प्रतियोगिता में चार अंक बनाकर देव श्रीवास्तव चौथे, आर्यन सरन पांचवें स्थान पर रहे। 3.5 अंक बनाकर प्रांजल मिश्रा छठवें, आर्यन सातवें, वीर हिरवानी आठवें, सनुराग भाटिया नौवें और अर्यांश दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने ट्राफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। विजयी खिलाड़ियों को पुष्पदंत जैन, मांधाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल ने बधाई दी। प्रतियोगिता के चीफ अर्बिटर नितेश श्रीवास्तव रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें