फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रो. जोन्नाडा ने नहीं दिया जवाब, डीडीयू प्रशासन भेजेगा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हंगामा करने वाले प्रोफेसर जोन्नाडा एवी प्रसादा राव ने विश्वविद्यालय प्रशासन के कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। नोटिस का जवाब देने का समय शनिवार को पूरा हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के 17 विश्वविद्यालयों के कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले प्रो. जोन्नाडा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एनओसी मांगा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनओसी देने के साथ ही उन पर हुई कार्रवाई का ब्यौरा का भी जिक्र कर दिया। लेकिन प्रो. जोन्नाडा कार्रवाई का जिक्र किए बिना एनओसी चाहते थे। इसी बात को लेकर 25 सितंबर को उन्होंने कुलपति कार्यालय पर चार घंटे तक धरना दिया था। बायोटेक्नोलॉजी के प्रो. जोन्नाडा एवीपी राव को अनुशासनहीनता के आरोप में डीडीयू प्रशासन ने 26 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। शनिवार को इसकी मियाद पूरी हो गई लेकिन जवाब नहीं मिला। चर्चा है कि प्रो. जोन्नाडा ने शनिवार सुबह विभाग में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई थी। न्याय के प्राकृतिक सिद्धांत को देखते हुए नोटिस का रिमाइंडर भेजकर दो से तीन दिन का समय विवि प्रशासन दे सकता है।
-
विभाग में लगेंगे सीसी कैमरे
बायोटेक्नोलॉजी विभाग में करीब आधा दर्जन भर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की तैयारी है। तीन दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर सर्वे भी हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही विभाग में कैमरे लग जाएंगे।
विज्ञापन

-
कोट...
प्रो. जोन्नाडा एवीपी राव को नोटिस का जवाब शनिवार तक देना था। उनकी ओर से कोई जवाब नहीं है। अब रिमाइंडर भेजा जाएगा। उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रो. शांतनु रस्तोगी, कुलसचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें