फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्रॉस कंट्री रेस में प्रिंस कुमार और खुशबू निषाद ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गांधी जयंती पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बालक और बालिका वर्ग में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में प्रिंस कुमार और बालिका वर्ग में खुशबू निषाद ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह 6:30 बजे क्रॉस कंट्री रेस शुरू हुई। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। रेस स्टेडियम के मेन गेट से शुरू होकर होकर रेलवे बस स्टेशन चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा से बाएं मुड़कर विश्वविद्यालय चौराहा एवं रेलवे बस स्टेशन चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम के गेट पर आकर समाप्त हुई। इसमें 79 पुरुष और 16 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आरएसओ आले हैदर और जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बालक व बालिका वर्ग के प्रथम छह स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बालक वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम, सुग्रीव निषाद द्वितीय, विपिन निषाद तृतीय रहे। राजवीर कन्नौजिया चौथे, मनमोहन यादव पांचवें व रंजीत चौहान छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशबू निषाद प्रथम, रिया सांगवान द्वितीय व दिव्या कुमारी तृतीय रहीं। तान्या कुमारी चौथे, कुमकुम पांचवें और आरती मौर्या छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें