गोरखपुर। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है। हम इसके खिलाफ आवाज उठाने आए हैं। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव में गोरखपुर से लड़ने की तैयारी है। अमिताभ ठाकुर, शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल की अनियमितताओं को साक्ष्य सहित सामने लाया, जिस पर जांच और कार्रवाई के बजाए शिकायतकर्ता पर ही केस दर्ज कर दिया गया। देर शाम वक्फ बोर्ड की भूमि के खरीद फरोख्त के मामले में वीसी आवास के पास मौके का निरीक्षण कर इस पूरे मामले को गंभीर बताया।