फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लापरवाही से लगी थी पावर कार में आग, 2 सुपरवाइजर समेत 4 को चार्जशीट

Sun, 14 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

यांत्रिक कारखाना में 28 अगस्त 2025 की शाम को मेंटेनेंस के लिए गई पावर कार में आग लग गई थी। वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसलिए आशंका जताई गई कि इसी दौरान आग लगी होगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
रेलवे के यांत्रिक कारखाने में 28 अगस्त को पॉवर कार में लगी आग की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे यांत्रिक कारखाना में मेंटेनेंस के लिए गई ट्रेन की पावर कार (बिजली आपूर्ति करने वाले कोच) में आग लगने की घटना में दो सुपरवाइजर समेत चार रेलकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। घटना के लिए दोषी मानते हुए रेल प्रशासन ने चारों रेलकर्मियों को चार्जशीट जारी किया है।

विज्ञापन


यांत्रिक कारखाना में 28 अगस्त 2025 की शाम को मेंटेनेंस के लिए गई पावर कार में आग लग गई थी। वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसलिए आशंका जताई गई कि इसी दौरान आग लगी होगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पावर कार पूरी तरह से जल गई।

जली हुई पावर कार की मरम्मत कराई जा रही है। रेल प्रशासन के पास जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें दो सुपरवाइजर और दो रेलकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। पावर कार के मेंटेनेंस के समय सुरक्षा और संरक्षा में भी खामियां मिलीं हैं। सभी को रेल प्रशासन ने चार्ज शीट दे दी है। अब स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कारखाना प्रबंधक डीके खरे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें