फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु तस्करों के मुखबिरों को पकड़ेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में रात के समय तांडव मचाने वाले पशु तस्करों को गोवंश की सूचना देने वाले मुखबिरों की पुलिस सूची तैयार कर रही है। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस संदिग्धों को चिह्रित कर रही है और इनके खिलाफ सबूत जुटा रही है। इनके गो-तस्करों से कनेक्शन जानने के बाद उनकी कुंडली तैयार कर कार्रवाई करेगी। जिससे शहर में पशु तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 84 पशु तस्करों की सूची तैयार कराई है, जो जिले में आकर पशु तस्करी करते हैं। सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी, ताकि इनकी नियमित निगरानी हो सके। 84 में से 59 तस्कर आसपास के जिले के रहने वाले हैं। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए गोरखपुर पुलिस की ओर से पत्र भेजा गया है। गोरखपुर के रहने वाले तस्करों की हिस्ट्रीशीट भी खोलना शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले की पुलिस ने 30 पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वहीं, 160 पशु तस्करों के 36 गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।
गो-तस्करों को जानवरों के होने की सूचना देने वालों की सूची तैयार की जा रही है। शहर पुलिस इनके मददगारों को चिह्नित कर रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें