फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने खंगाला कैमरा, नकाबपोश का रहस्य बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार की हनुमंत नगर, वैष्णो विहार, मानस विहार समेत अन्य कालोनियों में नकाबपोश की दहशत बरकरार है। मंगलवार को भी पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन नकाबपोश की कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल चल रही है, बहुत जल्द नकाबपोश की पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन


हनुमंत नगर और कुंदन नगर में अलग-अलग दिनों में सीसीटीवी कैमरे में चार नकाबपोश अब तक कैद हो चुके हैं। इसको लेकर कालोनीवासियों ने मंगलवार को बैठक की और घर-घर जाकर कुछ लोगों को जागरूक किया। रात के समय साथ मिलकर पहरा देने की बात पर सहमति बनी।

देर रात अर्धनग्न हाल में नकाबपोश घूमते सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। वे मुंह पर नीला कपड़ा या प्लास्टिक लपेटे हुए हैं, केवल उनकी आंखें दिख रही हैं। एक हाथ में नुकीला हथियार और दूसरे में कोई पाउडर लिए हुए हैं। इनकी हरकतें किसी बड़ी गैंग की तरफ इशारा कर रही हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि नकाबपोश के सामने आने पर वे हमला भी कर सकते हैं। इसलिए रात के समय कालोनीवासी भीड़ के साथ पहरा देने निकल रहे हैं।
विज्ञापन


पहरा देने के लिए खरीदा सिटी और टार्च
जानकारी के अनुसार, नकाबपोश की दहशत शाहपुर से लगायत गुलरिहा थाना अंतर्गत आने वाली कालोनियों में देखने को मिल रही है। गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित विवेकानंद कॉलोनी में संदिग्धों के डर से रात में जगकर घरों की रखवाली लोग कर रहे हैं। एक-एक घंटे पहरा देने का टाइम टेबल बनाए हैं। पहरा के लिए 10 सीटी और टॉर्च खरीदे गए हैं। यहां के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले एक संदिग्ध को पकड़कर गुलरिहा पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

वर्जन
पादरी बाजार इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर नकाबपोश को ट्रेस करने का प्रयास पुलिस कर रही है। रात में कालोनियों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें