सहजनवां। क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा को शोहदे प्रतिदिन आते-जाते छेड़ते थे। बुधवार को छात्रा ने छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को दे दी। परिजनों के सहयोग से सहजनवां पुलिस ने दो शोहदों को पकड़ लिया, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
सहजनवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने अपने घर पर पहले से यह जानकारी दी थी। बुधवार को छात्रा जब पढ़ने निकली तो उसका भाई भी साथ में निकला। रास्ते में छात्रा को देखकर शोहदे फब्तियां कसने लगे, उसके भाई ने इसका विरोध किया। इससे नाराज शोहदे मारपीट करने लगे, तभी छात्रा ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पीआरवी वहां पहुंंची और मौके से शोहदों को पकड़ लिया। सहजनवां पुलिस का कहना है कि पूछताछ चल रही है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।