फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट: नई रेल लाइनें बिछेंगी, UP के 7 गांवों की जमीनों को होगा अधिग्रहण- बिहार से जुड़ जाएंगी रेलवे सेवाएं

Mon, 03 Feb 2025 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

नई रेल लाइन बिछने से यूपी-बिहार बाॅर्डर के लोग रेल सेवा से सीधे जुड़ जाएंगे। वर्ष 2006 में गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन से छितौनी होते हुए तमकुहीरोड स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। 67.70 किमी लंबी रेल लाइन 25 गांवों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
रेलवे लाइन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छितौनी-तमकुही रोड नई रेल लाइन के लिए यूपी के हिस्से में पड़ने वाले सात गांवों की जमीन के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। रेल बजट-2025 में इन सात गांवों के 44.46 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के साथ ही निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो गई है।

विज्ञापन

नई रेल लाइन बिछने से यूपी-बिहार बाॅर्डर के लोग रेल सेवा से सीधे जुड़ जाएंगे। वर्ष 2006 में गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन से छितौनी होते हुए तमकुहीरोड स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। 67.70 किमी लंबी रेल लाइन 25 गांवों से होकर गुजरेगी।

इसमें 12 गांव कुशीनगर के और 13 गांव पश्चिमी चंपारण के हैं। रेलवे को कुल 316 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। वर्ष 2012 में पनियहवा से छितौनी तक रेल लाइन बिछाने के बाद आगे का काम रुक गया।
विज्ञापन

पिछले बजट में ठप पड़ी इस रेल लाइन के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मिला था।

छितौनी-तमकुही रोड नई लाइन के लिए पश्चिमी चंपारण में 13 में से आठ गांवों की 82.80 हेक्टेयर जमीन पहले ही अधिग्रहित हो चुकी है। कुशीनगर में 12 गांवों की जमीन की जरूरत है। इसमें सात गांवों की 44.46 हेक्टेयर जमीन के लिए अब बजट जारी हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें