फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकायन घाट के पास केवल अधिकृत दुकानें ही चलेंगी, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Tue, 18 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नौकायन घाट पर जुटने वाली भीड़ के खाने-पाने का इंतजाम सड़क के दूसरी तरफ है। दुकानों का आवंटन भी जीडीए ने किया है, लेकिन तमाम अवैध वेंडर घाट के आसपास ठेला-खोमचा लगा लेते हैं, जिससे वहीं भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकायन घाट को साफ और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जीडीए ने एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएगा। सोमवार को इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई।

विज्ञापन


रोज शाम चार बजे से रात नौ बजे तक अफसर और कर्मचारी नौकायन घाट का निरीक्षण कर अवैध रूप से ठेला-खोमचा लगाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। सोमवार को अफसरों ने घाट पर पहुंचकर अवैध वेंडरों को चेतावनी भी दी।

नौकायन घाट पर जुटने वाली भीड़ के खाने-पाने का इंतजाम सड़क के दूसरी तरफ है। दुकानों का आवंटन भी जीडीए ने किया है, लेकिन तमाम अवैध वेंडर घाट के आसपास ठेला-खोमचा लगा लेते हैं, जिससे वहीं भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन


इससे वैध दुकानदारों के पास लोग नहीं पहुंचते हैं। अवैध वेंडरों की वजह से घाट के आसपास गंदगी भी फैलती है। इसे रोकने के लिए जीडीए वीसी ने एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें