फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल में रैगिंग...जूनियर को घर बुलाकर पीटा- शिकायत पर प्रिसिंपल ने भी भगाया- केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

एसपी सिटी ने बताया कि दो पक्षों का झगड़ा है, इसमें रैगिंग की बात नहीं है। पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, तब थाने स्तर पर समझौता कराया गया था। पीड़ित का आरोप है कि रैगिंग की शिकायत करने पर प्रिसिंपल ने परिवार को ही डांटकर भगा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है। इंटर के दो छात्रों पर 10वीं के छात्र पर रैगिंग का आरोप है। आरोप है कि वे छात्र को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत करने पर उसे घर पर बुलाकर लाठी-डंडे और फावड़े से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मोबाइल फोन और गाड़ी छीन ली। छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी है। एयरफोर्स हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड की आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित के रिश्तेदार की तहरीर पर खोराबार थाने में 12वीं के दो छात्र और उनके परिवार के लोगों पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश और लूट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से भी केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 10वीं के छात्र के बुआ के लड़के, सनहा मिर्जापुर बाजार निवासी सूरज कुमार उर्फ गोलू ने खोराबार थाने में तहरीर देकर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया है।

गोलू ने बताया कि मामा का लड़का खोराबार के मदरहवा स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। वहां पर 12वीं में पढ़ने वाले दो छात्र उसकी रोज रैगिंग कर प्रताड़ित करते हैं। घर पर उसने शिकायत की तो परिवार के लोग प्रधानाचार्य से मिले। आरोप है कि सारी बात सुनने के बाद परिवार को ही डांटकर भगा दिया गया।

गोलू ने बताया कि प्रधानाचार्य से शिकायत की बात सुनकर इंटर के दोनों छात्र नाराज हो गए। 19 फरवरी को रात करीब आठ बजे मामा का लड़का लाइब्रेरी में उसके साथ पढ़ रहा था। वहां पर 12वीं के दोनों छात्र आए और बहला फुसलाकर मामा के लड़के को अपने साथ घर ले गए।

वहां जाने पर दोनों छात्रों ने परिवार व अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लाठी, डंडे और फावड़े से उसे पीटकर घायल कर दिया। बचाने गया तो उसे भी पीटा गया। खोराबार थाने के प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दो पक्षों का झगड़ा है, इसमें रैगिंग की बात नहीं है। पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, तब थाने स्तर पर समझौता कराया गया था। इसके बाद फिर दोनों पक्ष में मारपीट हुई है। इसमें दोनों पक्ष से केस दर्ज किया गया है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें