चिलुआताल इलाके की एक युवती का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने कैंपियरगंज थाने में तहरीर दी है कि क्षेत्र के वनभागलपुर शुक्ला टोला का बिट्टू उर्फ अरुण मद्धेशिया उसकी बहन का अपने साथ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। जब वह इसकी शिकायत लेकर उसके घर गया तो भानमती देवी, कांती देवी ने उसे गालियां दीं और जान-माल की धमकी देने लगी। अरुण ने थाने में शिकायत कराने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।