फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, उग्र हई थी भीड़- जानिए क्यों

Sat, 05 Oct 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर सांसद राम भुआल निषाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट /विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए ज्ञानेंद्र कुमार ने बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दवनाडीह निवासी सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही एसएचओ बड़हलगंज को नोटिस भी जारी किया। न्यायालय की ओर से प्रक्रिया जारी करने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 में मृतक का शव पुलिस की देख-रेख में दाह संस्कार के लिए लाया जा रहा था। आरोपी रामभुआल निषाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने शव को पटना चौराहे पर सड़क के बीचोबीच रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था।

इससे आवागमन बाधित हो गया। थानाध्यक्ष प्रभातेश कुमार और उनके हमराहियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया गया तो आरोपी और उनके सहयोगी पुलिस के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे शांति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें