फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू परिसर से नौ सोलर पैनल व तीन कंप्रेशर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। हाल के दिनों में चोर गणित विभाग की छत पर लगाए गए नौ सोलर पैनल चुरा ले गए। वहीं भौतिकी विज्ञान विभाग में तीन एसी का कंप्रेशन चोरी हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन चोरी की घटनाओं को लेकर सुरक्षा एजेंसी को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गणित व भौतिकी विभाग में चोरी की सूचना मुख्य नियंता से की गई है। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों से इसे लेकर बात की तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। उन्होंने एजेंसी से सुरक्षाकर्मियोंं की संख्या बढ़ाकर उन्हें सतर्क रहने की चेतावनी भी दी है। उन रास्तों पर भी नजर रखने के लिए भी कहा गया है, जहां से चोर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।
-
विधि विभाग में 13 ताला तोड़ कर हुई थी चोरी
बीते वर्ष विधि विभाग में 13 ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान उड़ा दिए थे। सीसीटीवी कैमरे में वह घटना कैद भी हुई थी, हालांकि चोरों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

-
बढ़ाई जाएगी सीसीटीवी कैमरों की संख्या
प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी बताया कि परिसर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को सक्रिय रहने का निर्देश देने के साथ परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें