फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से चलेगी न्यू जलपाई गुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी, छठ पर्व पर न हो परेशानी

Mon, 04 Nov 2024 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

सीपीआरओ ने बताया कि जयनगर-लुधियाना अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी जयनगर से तीन नवंबर को चलाई जा रही है। ट्रेन जयनगर से 23.30 बजे प्रस्थान कर करेगी। गोरखपुर से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पूजा स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने न्यू जलपाई गुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी चलाने का फैसला लिया है। न्यू जलपाई गुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी चार नवंबर को न्यू जलपाई गुड़ी से 10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर से 23.40 बजे से प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन


दूसरे दिन सीतापुर से 05.30 बजे ढंडारी कलां से 16.25 बजे छूटकर लुधियाना 16.55 बजे पहुंचेगी। जानकारी देते हुए रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी, साधारण कुर्सीयान के आठ (साधारण कुर्सीयान अनारक्षित होंगे) सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

सीपीआरओ ने बताया कि जयनगर-लुधियाना अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी जयनगर से तीन नवंबर को चलाई जा रही है। ट्रेन जयनगर से 23.30 बजे प्रस्थान कर करेगी। गोरखपुर से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। सीपीआरओ ने बताया कि लुधियाना-जयनगर पूजा विशेष गाड़ी गत तीन नवंबर को लुधियाना से 22.15 प्रस्थान करके विभिन्न स्टेशनों से होते

हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 18.50 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन जयनगर से सात बजे पहुंचेगी।
जयनगर-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी पांच नवंबर को जयनगर से 10.05 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी। सरहिंद से 15.41 बजे एवं ढंडारी कलां से 16.55 बजे छूटकर लुधियाना पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें