छठ पर्व पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने न्यू जलपाई गुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी चलाने का फैसला लिया है। न्यू जलपाई गुड़ी-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी चार नवंबर को न्यू जलपाई गुड़ी से 10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर से 23.40 बजे से प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन सीतापुर से 05.30 बजे ढंडारी कलां से 16.25 बजे छूटकर लुधियाना 16.55 बजे पहुंचेगी। जानकारी देते हुए रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी, साधारण कुर्सीयान के आठ (साधारण कुर्सीयान अनारक्षित होंगे) सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
सीपीआरओ ने बताया कि जयनगर-लुधियाना अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी जयनगर से तीन नवंबर को चलाई जा रही है। ट्रेन जयनगर से 23.30 बजे प्रस्थान कर करेगी। गोरखपुर से 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। सीपीआरओ ने बताया कि लुधियाना-जयनगर पूजा विशेष गाड़ी गत तीन नवंबर को लुधियाना से 22.15 प्रस्थान करके विभिन्न स्टेशनों से होते
हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 18.50 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन जयनगर से सात बजे पहुंचेगी।
जयनगर-लुधियाना पूजा विशेष गाड़ी पांच नवंबर को जयनगर से 10.05 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी। सरहिंद से 15.41 बजे एवं ढंडारी कलां से 16.55 बजे छूटकर लुधियाना पहुंचेगी।