14048 दिल्ली-सीतामढ़ी नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, से 20:10 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से भोर में 03:25 बजे छूटकर कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया होकर सीतामढ़ी सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।
सीतामढ़ी- दिल्ली वाया गोरखपुर नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस (05599) शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे स्पेशल ट्रेन के तौर पर सीतामढ़ी से चलाई गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में आयोजित एक जनसभा के दौरान अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रेल प्रशासन के मुताबिक, 14048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूप से नौ अगस्त से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से और 10 अगस्त, 2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से चलाई जाएगी।
14048 दिल्ली-सीतामढ़ी नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, से 20:10 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से भोर में 03:25 बजे छूटकर कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया होकर सीतामढ़ी सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा से 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त सीतामढ़ी से रात 10:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 05:35 बजे छूटकर रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के आठ और पेंट्रीकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।