फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर को मिलीं दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस- PM मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

Thu, 15 Jan 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन डिब्रूगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार को रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर आएगी। फिर से यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
अमृत भारत( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। डिब्रूगढ़ से कामाख्या, कटिहार, छपरा होते हुए गोरखपुर फिर से यहां अयोध्या धाम, गोमतीनगर तक साप्ताहिक और बनारस-शालदाह अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को चलाने के लिए प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन डिब्रूगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार को रात 9 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे गोरखपुर आएगी। फिर से यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से शाम 6:40 बजे चलेगी और तीसरे दिन दोपहर 12:40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार बनारस-सियालदाह अमृत भारत सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 10:10 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 9:55 बजे सियालदाह पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह सियालदाह से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 7:30 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 7:20 बजे बनारस पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड उप निदेशक कोचिंग संजय कुमार मिश्रा का निर्देश मिलने के बाद रेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें