फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोलर कैमरे से नेपाल सीमा की होगी निगरानी, तस्करी-घुसपैठ पर लगेगी लगाम- 51 जगह चिन्हित

Sat, 01 Feb 2025 01:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर से पहले पड़ने वाले नौतनवा थाने में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। नगर के प्रवेश व निकास के सभी मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें खनुआ मोड़, गांधी चौक, जय हिंद चौराहा, हास्पिटल तिराहा, जनता चौक रेलवे स्टेशन, पुराना नौतनवा, एक्सिस बैंक गली, छपवा, कुमार जनरल स्टोर, हनुमान चौक, सोनारी गली, भुंडी चौराहा, नवीन फल मंडी, बनैलिया माता मंदिर जगह पर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोलर स्ट्रीट लाइट पर लगेंगे - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेपाल सीमा के आसपास 50 से ज्यादा जगहों पर सोलर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है। ये कैमरे सूर्य की रोशनी से चार्ज होंगे। इनके लगने से सीमा पर होने वाली हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी और तस्करी और घुसपैठ की घटनाओं पर लगाम लगेगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से निगरानी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में नेपाल बॉर्डर के रास्ते ही पाकिस्तान की सीमा हैदर बच्चों के साथ प्रवेश कर गई थी। इसके बाद खूब हल्ला मचा था। इस प्रकरण के अलावा भी आए दिन अपराधियों के भागने और तस्करी से जुड़ी बातें सामने आती रहती हैं। बिजली की दिक्कत की वजह से हर जगह सीसीटीवी कैमरे लग पाना संभव नहीं था। इसलिए अब सोलर कैमरे लगवाए जा रहे हैं।

यहां लग रहे कैमरे
कैमरे लगवाने के लिए नेपाल सीमा से जुड़ी 50 से अधिक पगडंडियां चिह्नित की गई हैं। साथ ही सीमावर्ती थाना क्षेत्र में पड़ने वाले चौक और टोले में भी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। बॉर्डर से जुड़े कोल्हुई थाना क्षेत्र में 7 स्थानों पर 12 कैमरे, बरगदवा थाना क्षेत्र में 3 जगहों पर 7, निचलौल थाना क्षेत्र में 12 स्थानों पर 25, सोनौली में 11 स्थानों पर 21, नौतनवां में 4 स्थानों पर 14, परसामलिक में 8 स्थानों पर 16, ठूठीबारी में 6 स्थानों पर 9 समेत कुल 51 स्थानों पर 104 सोलर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नौतनवां में प्रवेश करते ही कैमरे की जद में आ जाएगा हर कोई
महराजगंज के सोनौली बॉर्डर से पहले पड़ने वाले नौतनवा थाने में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। नगर के प्रवेश व निकास के सभी मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें खनुआ मोड़, गांधी चौक, जय हिंद चौराहा, हास्पिटल तिराहा, जनता चौक रेलवे स्टेशन, पुराना नौतनवा, एक्सिस बैंक गली, छपवा, कुमार जनरल स्टोर, हनुमान चौक, सोनारी गली, भुंडी चौराहा, नवीन फल मंडी, बनैलिया माता मंदिर जगह पर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इससे नेपाल जाने वाले नौतनवां में प्रवेश करते ही कैमरे की जद में आ जाएंगे।

सुरक्षा के लिहाज से नेपाल बॉर्डर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। महराजगंज एसपी ने जगह चिह्नित कर ली है। यहां बिजली की दिक्कत थी, ऐसी जगहों पर अब सोलर कैमरे लगाए जा रहे हैं: आनंद कुलकर्णी, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें