फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पड़ोसी ने दी बेटे को जान से मारने की धमकी, महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

महिला ने कहा है कि पति से तलाक होने के बाद वह अपने बेटे के साथ अलग रहती है। जीविका चलाने के लिए आसपास के घर में झाडू-बर्तन करती है। मोहल्ले का रहने वाला मनबढ़ उसे परेशान करता है। 29 सितंबर की रात में 10 बजे वह काम से घर लौटी।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोतिवारीपुर क्षेत्र में बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि मनबढ़ काम पर आते-जाते समय उसे परेशान करता है। आरोपी की हरकत से आजिज आकर पीड़िता ने तिवारीपुर थाने में दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तिवारीपुर पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि पति से तलाक होने के बाद वह अपने बेटे के साथ अलग रहती है। जीविका चलाने के लिए आसपास के घर में झाडू-बर्तन करती है। मोहल्ले का रहने वाला मनबढ़ उसे परेशान करता है। 29 सितंबर की रात में 10 बजे वह काम से घर लौटी।

इसी दौरान पीछे से पहुंचे मनबढ़ ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। अभी भी वह परेशान करने के साथ ही पीछा करता रहता है। डर है कि किसी दिन कोई वारदात न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें