फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जन औषधि केंद्र पर बिक रही थी नारकोटिक्स की दवाएं, बेहिचक बेच रहे थे नींद की दवा

Sun, 06 Oct 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जनसुनवाई पोर्टल पर मोहद्दीपुर स्थित जनऔषधि केंद्र को लेकर शिकायत की। शिकायतकर्ता का आरोप था है कि जन औषधि केंद्र से बगैर डॉक्टर के परामर्श के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री हो रही है। शिकायतकर्ता के बहनोई ने भी यहां से बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाएं खरीदी थीं।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र मोहद्दीपुर में दवाओं की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहद्दीपुर स्थित जन औषधि केंद्र से बिना किसी डाॅक्टर के पर्चे के ही नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बेचने की शिकायत पर शनिवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने छापा मारा। दवा विक्रेता नारकोटिक्स दवाओं की खरीद-बिक्री का कोई कागज नहीं दिखा सका।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान वहां शिकायतकर्ता भी मौजूद था। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान में रखी 22 प्रकार की नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही चार दवाओं के नमूने भी जांच के लिए भेज दिए हैं।

एक व्यक्ति ने जनसुनवाई पोर्टल पर मोहद्दीपुर स्थित जनऔषधि केंद्र को लेकर शिकायत की। शिकायतकर्ता का आरोप था है कि जन औषधि केंद्र से बगैर डॉक्टर के परामर्श के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री हो रही है। शिकायतकर्ता के बहनोई ने भी यहां से बड़ी मात्रा में नारकोटिक्स की दवाएं खरीदी थीं।
विज्ञापन


शनिवार शाम को जांच करने पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को भी दुकान पर बुला लिया। शिकायतकर्ता अपने साथ जनऔषधि से केंद्र से खरीदी हुई दवाएं लेकर पहुंचा। दवा विक्रेता इन दवाओं की खरीद व बिक्री का कोई बिल-वाउचर नहीं दिखा सका।

इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी 22 प्रकार की दवाओं की बिक्री पर फौरन रोक लगा दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान संचालक ने नारकोटिक्स दवाओं की खरीद से संबंधित बिल मांगे गए हैं, जिससे कि यह पता लगे कि ये दवाएं किस दुकान से बेची गई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें