फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले में मिले शव के मामले में तीन पर हत्या का केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर। गोला क्षेत्र के बनकटा निवासी शशांक राय पुत्र धनंजय राय का शव शुक्रवार को गोला-कौड़ीराम मार्ग पर तरैना नाले में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर शनिवार को तीन पर हत्या का केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन

शशांक के पिता धनंजय राय ने तहरीर देकर बताया कि बनकटा निवासी मनीष राय पुत्र विपुल राय, विक्की राय पुत्र अखिलानंद राय, सुरदापार निवासी सुनील शुक्ला पुत्र सुरज शुक्ला ने फोन कर मेरे बेटे को बुलाया और शराब पिलाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को तरैना नाले में फेंक दिया।
शशांक उर्फ निहाल टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार शाम को बनकटा निवासी अपने दो दोस्तों विक्की और मनीष के साथ एक बुलेट व एक बाइक से कौड़ीराम की ओर निकला था। देर रात पुलिस ने शशांक के परिजनों को सूचित किया कि शशांक की चिलवां पुल पर दुर्घटना हो गई है। बुलेट पर सवार शशांक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया तथा छिटककर नाले में चला गया। पुल के पास रहने वालों के अनुसार दुर्घटना की आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ गए तो देखा कि रेलिंग के पास एक बाइक गिरी पड़ी थी। बाइक सवार दो युवक उसे खोज रहे थे। देर रात तक शशांक की खोज की गयी, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह होते ही पुलिस और परिजन दोबारा तलाश में जुट गए। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब शशांक का शव मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटनाक्रम को देखते हुए और साक्ष्यों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पिता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें