फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम का आरोप...5200 वर्ग फीट जमीन पर ऑटोमोबाइल शोरूम का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फलमंडी चौराहे के पास नगर निगम ने जमीन की पैमाइश कर 5200 वर्ग फीट जमीन पर मारुति आटोमोबाइल शोरूम के अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया। एक शिकायत पर नगर निगम और राजस्व की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को जमीन की पैमाइश की। वहीं, शोरूम निदेशक का दावा है कि जमीन कब्जा करने के आरोप बेबुनियाद हैं। वह पांच दशक से अधिक समय से संबंधित जमीन पर काबिज हैं। 1990 में जीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कराया है। उनकी खुद की जमीन मौके पर 20 हजार वर्ग फीट कम है। निगम ने गलत ढंग से पैमाइश की है।
विज्ञापन




अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि निगम में शिकायत हुई थी कि सिक्सलेन से ठीक सटी नगर निगम की कीमती जमीन पर कब्जा किया गया है। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक गाटा संख्या 77 में नगर निगम की जमीन है। पैमाइश के दौरान प्रथमदृष्टया यह पाया गया कि सड़क से सटे गाटा संख्या 77 की करीब 52 वर्ग फीट जमीन पर शोरूम का सर्विस सेंटर आदि का कुछ हिस्सा निर्मित है। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है। दो से तीन दिन में पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

वर्जन



पैमाइश गलत तरीके से हुई है। हमारी जमीन 20 हजार वर्ग फीट कम है। सड़क पहले 75 फीट थी। अब 175 फीट हो गई है। जब चौड़ीकरण हुई तो जमीन उसमें चली गई। इसलिए त्रिकोण प्वाइंट से पैमाइश होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बाउंड्री को लेकर भी न्यायालय से स्टे है। यह जानकारी नगर निगम को दी गई है। नगर आयुक्त से मिलकर सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निदेशक-ऑटोमोबाइल शोरूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें