फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : मुंबई के व्यापारी ने हड़पे भाजपा सांसद रवि किशन के सवा तीन करोड़ रुपये, जांच शुरू

Wed, 28 Sep 2022 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur News : शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के 3.25 करोड़ रुपये मुंबई के व्यापारी ने हड़प लिए हैं। आरोप है कि सांसद ने दस वर्ष पहले व्यापारी को रुपये उधार दिए थे। व्यापारी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो चेक थमा दिए, जो कि बाउंस हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला के 3.25 करोड़ रुपये मुंबई के व्यापारी ने हड़प लिए हैं। आरोप है कि सांसद ने दस वर्ष पहले व्यापारी को रुपये उधार दिए थे। व्यापारी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो चेक थमा दिए, जो कि बाउंस हो गए। सांसद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुंबई के व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


 सांसद रवि किशन ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग निवासी जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। जब रुपये वापस मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगे। दबाव बनाया गया तो 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दे दिए। यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। 

सात दिसंबर 2021 को 34 लाख रुपये का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा कराया गया, लेकिन बैंक खाते में रुपये नहीं आए।   16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस बैंक खाते का चेक दिया गया, उसमें रुपये ही नहीं हैं। लिहाजा, चेक बाउंस हो गया। इस सिलसिले में व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश से बात भी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन


चेक बाउंस होने के बाद से ही अपने रुपये वापस मांग रहे हैं, लेकिन व्यापारी तैयार नहीं है। इससे मानसिक रूप से परेशान हैं। आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने मुंबई व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। 

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया तहरीर के आधार के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें