फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वसूलते रहे पार्किंग शुल्क, खुद जमा नहीं किया; मल्टी लेवल पार्किंग ठेकेदार पर 25 लाख बकाया

Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नगर निगम ने गोलघर के पास मल्टी लेवल पार्किंग का ठेका तीन वर्ष के लिए दिया है। अनुबंध शर्ताें के अनुसार ठेकेदार को हर साल पार्किंग शुल्क जमा करना है। साथ ही प्रत्येक वर्ष अनुबंध का नवीनीकरण भी कराना है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि ठेकेदार अनुबंध शर्ताें का उल्लघंन कर रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोलघर के पास नगर निगम की मल्टी लेवल पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने 25 लाख रुपये की बकाया राशि जमा नहीं की है। साथ ही ठेकेदार अनुबंध शर्ताें का उल्लघंन कर रहा है। अपर नगर आयुक्त ने ठेकेदार को पत्र भेजकर बकाया रकम जमा करने और अनुबंध शर्ताें को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। ऐसा न करने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

नगर निगम ने गोलघर के पास मल्टी लेवल पार्किंग का ठेका तीन वर्ष के लिए दिया है। अनुबंध शर्ताें के अनुसार ठेकेदार को हर साल पार्किंग शुल्क जमा करना है। साथ ही प्रत्येक वर्ष अनुबंध का नवीनीकरण भी कराना है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि ठेकेदार अनुबंध शर्ताें का उल्लघंन कर रहा है।

पूर्व में उसे नोटिस दिया गया था। अब तक उसने 25 लाख रुपये बकाया और अनुबंध के हिसाब से नवीनीकरण नहीं कराया है। अब उसे 15 दिन का समय दिया गया है। बकाया जमा और नवीनीकरण नहीं कराने पर अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें