फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम से छेड़छाड़, बंगाली युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। एम्स थानाक्षेत्र में एक बंगाली युवक पर गांव की चार वर्षीय बच्ची से मिठाई खिलाने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को फिरोज नामक बंगाली युवक चार वर्षीय बच्ची को अपने घर में लेकर जा रहा था। संदेह होने पर बच्ची की मां ने मना करते हुए पूछा कि तुम बच्ची को घर में क्यों ले जा रहे हो। युवक ने कहा कि मिठाई खिलाने के लिए ले जा रहे हैं। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच दिन पहले उनकी पुत्री रो रही थी। पूछताछ में उसने आरोपित का नाम लेते हुए बताया कि आरोप युवक उसके शरीर के साथ छेड़छाड़ करता है। सूचना पर पीआरवी पुलिस आई और दोनों पक्षों को सोनबरसा पुलिस चौकी पर भेजा। पूछताछ और जांच के बाद एम्स थाने जाने के लिए कहा था। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें