फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी: 4.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा एल्युमिनाई कंवेंशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में पुरातन छात्रों के सहयोग से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के बिल्डिंग वर्क्स कमेटी की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 20 हजार वर्ग फीट में बनेगा। पुरातन छात्रों के सहयोग से कुल 4.41 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। 14 अक्तूबर को वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी का गेस्ट हाउस दशकों पुराना है। छह कमरों के उस गेस्ट हाउस का निर्माण तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार हुआ था। अब परिस्थितियां बदल गई हैं। मालवीय एल्युमिनाई एसोसिएशन (मा) समृद्ध संस्था है। इसके बाद भी ‘मा’ के पास अपना कोई भवन नहीं था। एल्युमिनाई मीट या अन्य कार्यक्रमों में पुरातन छात्र आते थे उनके लिए भी ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। पुरातन छात्र ऐसे किसी केंद्र की स्थापना के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी देते थे। इन तथ्यों को देखते हुए एल्युमिनाई कन्वेंशन सेंटर का निर्णय लिया गया है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी इसकी कार्यदायी संस्था है। निर्माण के बाद इसका सबसे ज्यादा लाभ एल्युमिनाई के अलावा प्लेसमेंट सेल को होगा।

बहुउद्देशीय भवन के पास होगा निर्माण
कन्वेंशन सेंटर का निर्माण बहुउद्देश्यीय भवन और स्वास्थ्य केंद्र के बीच की खाली जमीन पर किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस, डायनिंग हॉल व मीटिंग हॉल होगा। प्रथम तल पर 80 लोगों की क्षमता का कांफ्रेंस हॉल और चार कमरे होंगे। द्वितीय तल पर तीन सुईट्स और चार कमरे होंगे।
विज्ञापन



वर्जन
विश्वविद्यालय में 4.41 करोड़ रुपये से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। पुरातन छात्रों का भी इसमें आर्थिक सहयोग मिलेगा। शेष राशि विश्वविद्यालय वहन करेगा। इस केंद्र पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें