फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लापता युवक को 86 घंटे में खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तहसील रोड से गायब युवक को असम प्रांत से 86 घंटे में खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना क्षेत्र के तहसील रोड निवासी दिलीप कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 26 वर्षीय पुत्र विवेक मिश्रा बिना बताए कहीं चला गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार नागेंद्र मणि को सौंपी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में कांस्टेबल अरुण कुमार यादव ने विवेक मिश्रा को असम प्रांत के जागीर रोड स्टेशन से खोज लिया। बेटे को पाकर परिजनों ने चौरीचौरा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें